दशहरे पर भारत को मिला राफेल, फ्रेंच का शब्द है Rafale, जानें क्या होता है इसका अर्थ

By स्वाति सिंह | Published: October 8, 2019 07:31 PM2019-10-08T19:31:19+5:302019-10-08T19:31:19+5:30

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। इस दौरान उन्होंने राफेल विमान पर 'ॐ' लिखकर पूजा अर्चना शुरू की। राजनाथ पूजा करने के बाद राफेल में उड़ान भर उसका अनुभव भी लिया।

Rafael India got Dussehra, French word is rafale, know what it means | दशहरे पर भारत को मिला राफेल, फ्रेंच का शब्द है Rafale, जानें क्या होता है इसका अर्थ

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपए में 36 राफेल लड़ाकू जेट का सौदा किया था। 

Highlightsभारत ने मंगलवार को पहला राफेल विमान हासिल किया राफेल सौंपे जाने के कार्यक्रम में मंत्री शस्त्र पूजा की।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार राफेल का पहला विमान हासिल करते हुए कहा कि आज भारतीय सुरक्षाबलों के लिए एतिहासिक दिन है। भारत में आज विजयदशमी का दिन है यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। यह भारत का 87वां एयरफोर्स डे भी है।

उन्होंने कहा 'भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। 36 राफेल एयरक्राफ्ट को लेकर 2016 में करार किया गया था। मुझे खुशी है कि राफेल की डिलिवरी समय से हो रही है। हमारा फोकस वायुसेना की क्षमता बढ़ाने पर है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी राफेल विमान की तय समय सीम पर डिलिवरी हो जाएगी।उन्होंने कहा कि राफेल एक फ्रेंच शब्द है, जिसका अर्थ आंधी होता है। ये अपने नाम के हिसाब से हमारी वायुसेना को मजबूत करेगा।

साथ ही उन्होंने कहा, 'आज का दिन भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों के मामले में मील का पत्थर है।'  उल्लेखनीय है कि आज वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस भी है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों को 87वें वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं।’’ इसमें उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय वायुसेना अभूतपूर्व पराक्रम, धैर्य, दृढ़ निश्चय तथा राष्ट्र की उत्तम सेवा का चमकता उदाहरण है। नीली वार्दी वाले ये कर्मी आसमान छूने में सक्षम हैं।’’ 

राफेल सौंपे जाने के कार्यक्रम में मंत्री शस्त्र पूजा की। इसके बाद वह राफेल जेट में यात्रा की। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपए में 36 राफेल लड़ाकू जेट का सौदा किया था। 

हालांकि राफेल सौंपने का आधिकारिक समारोह इस हफ्ते हो रहा है लेकिन राफेल विमानों की पहली खेप मई 2020 में ही मिल पाएगी। सभी 36 विमान सितंबर 2022 तक भारत को मिल जाएंगे। दसॉल्ट एविएशन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ रक्षा क्षेत्र में, भारतीय वायु सेना हमारी पुरानी ग्राहक है और वर्ष 1953 से दसॉल्ट के विमान उड़ा रही है। 

वर्ष 2016 में हुआ 36 राफेल का सौदा और मिराज 2000 आई/टीआई का आधुनिकीकरण इसी ऐतिहासिक साझेदारी का हिस्सा है।’’ राफेल सौंपे जाने के समारोह के बाद सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री के बीच मंगलवार शाम को पेरिस में सालाना भारत-फ्रांस रक्षा चर्चा होगी। बुधवार को सिंह फ्रांस के अग्रणी रक्षा उद्यमों के सीईओ को संबोधित करेंगे। 

Web Title: Rafael India got Dussehra, French word is rafale, know what it means

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे