Raebareli Election Result 2022: रायबरेली सदर सीट से 8357 वोट से आगे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल अदिति सिंह, सपा के राम प्रताप पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 02:34 PM2022-03-10T14:34:59+5:302022-03-10T14:37:37+5:30

Raebareli Election Result 2022: अदिति सिंह अखिलेश सिंह की बेटी हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सीट से निर्वाचित होने वाली अदिति काफी समय से राज्य की भाजपा नीत सरकार के पक्ष में खुलकर बोल रही थीं।

Raebareli Election Result 2022 Aditi Singh 8357 vote Rae Bareli Sadar seat joins BJP from Congress Ram Pratap behind SP | Raebareli Election Result 2022: रायबरेली सदर सीट से 8357 वोट से आगे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल अदिति सिंह, सपा के राम प्रताप पीछे

उन्होंने दावा किया कि यहां उन्हें पता है कि दाल नहीं गलने वाली है तो टिकट बांटे जा रही हैं।

Highlightsअदिति कई मुद्दों पर भाजपा को समर्थन किया है।अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थीं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी।

Raebareli Election Result 2022: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अदिति सिंह सपा प्रत्याशी राम प्रताप यादव से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर चल रहा है। रायबरेली सीट पर कई साल से कांग्रेस का दबदबा रहा है। 

अदिति सिंह अखिलेश सिंह की बेटी हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सीट से निर्वाचित होने वाली अदिति काफी समय से राज्य की भाजपा नीत सरकार के पक्ष में खुलकर बोल रही थीं। अदिति कई मुद्दों पर भाजपा को समर्थन किया है।

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थीं और उन्होंने हाल ही में वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी।

अदिति ने कहा, ‘‘यह उनकी (प्रियंका) दोगली (दोहरे मानदंड वाली) राजनीति है। अगर उन्हें महिला सशक्तिकरण करना होता तो उन्होंने पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड या गोवा में इतनी कम महिलाओं को क्‍यों टिकट दिया।’’ उन्होंने दावा किया कि यहां उन्हें पता है कि दाल नहीं गलने वाली है तो टिकट बांटे जा रही हैं।

Web Title: Raebareli Election Result 2022 Aditi Singh 8357 vote Rae Bareli Sadar seat joins BJP from Congress Ram Pratap behind SP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे