लाइव न्यूज़ :

इंदौर के चिड़ियाघर में फैला रैबीज, तीन दिन में 6 भेड़ियों की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2022 11:43 IST

चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि अलग पिंजरे में रखे गए आठ में से छह भेड़ियों ने पिछले तीन दिन में रैबीज से दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में तीन दिन के भीतर रैबीज से छह भेड़ियों की मौत हो गई हैमरने वाले छह भेड़ियों में दो मादाएं शामिल हैंपिंजरे के दो अन्य भेड़ियों को पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में तीन दिन के भीतर रैबीज से छह भेड़ियों की मौत हो गई है। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि अलग पिंजरे में रखे गए आठ में से छह भेड़ियों ने पिछले तीन दिन में रैबीज से दम तोड़ दिया, इनमें दो मादाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया, "पिंजरे के दो अन्य भेड़ियों को पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, उनमें अब तक रैबीज के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं।" चिड़ियाघर प्रभारी ने बताया कि अभी पता नहीं चल सका है कि भेड़ियों के पिंजरे में रैबीज कैसे फैला। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर में जानवरों के अन्य पिंजरों में रैबीज-रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshचिड़ियाघरzoo
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो