बिहार में राजद नेता के ज्ञान पर उठे सवाल, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दी नासा को बधाई

By एस पी सिन्हा | Published: August 24, 2023 04:11 PM2023-08-24T16:11:55+5:302023-08-24T16:14:09+5:30

राजद प्रवक्ता के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि घमंडिया गठबंधन को देश के वैज्ञानिकों पर तनिक भी विश्वास नहीं है, तभी तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी "नासा" का नशा सिर पर अब भी सवार है।

Questions raised on RJD leader's knowledge in Bihar RJD leader congratulates NASA for successful landing of Chandrayaan-3 | बिहार में राजद नेता के ज्ञान पर उठे सवाल, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दी नासा को बधाई

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ दल राजद के प्रवक्ता व पूर्व विधायक को यह पता नहीं है कि चंद्रयान-3 को चांद पर किसने भेजा है। मीडियाकर्मियों ने जब चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर राजद के प्रवक्ता व पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव से सवाल किया कि चंद्रयान- 3 का चांद पर सफल लैंडिंग हो गया है।

इसके बारे में आप क्या सोचते हैं? इसपर उन्होंने कहा कि चंद्रयान का जो सफल लैंडिंग हुआ है, यह बहुत बड़ी अच्छी बात है। इसको लेकर हम "नासा" के वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिक ने कई बार कई सफल कार्यक्रम किया है। आज चंद्रयान -3 का सफल हुआ है, लैंडिंग इसके लिए "नासा" के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।

इसमें प्रधानमंत्री जी की क्या भूमिका है भाई? उनकी सरकार में हुआ, यह तो वैज्ञानिकों की भूमिका है जो पिछले कई वर्षों से लगे हुए थे। वहीं, राजद प्रवक्ता के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि घमंडिया गठबंधन को देश के वैज्ञानिकों पर तनिक भी विश्वास नहीं है, तभी तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी "नासा" का नशा सिर पर अब भी सवार है।

राजद वालों के नेता तेजस्वी यादव के मुखारविंद से बहुत कुछ आना बाकी है! उन्होंने राजद नेता के ज्ञान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनके पार्टी के बड़े नेता बिहार सरकार की कैबिनेट के मंत्री भी पढ़े-लिखे नहीं है तो उनकी पार्टी के प्रवक्ता से कुछ भी उम्मीद करना ही बेकार है।

Web Title: Questions raised on RJD leader's knowledge in Bihar RJD leader congratulates NASA for successful landing of Chandrayaan-3

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे