लाइव न्यूज़ :

पंचाब चुनाव 2022: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 12:12 IST

शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को अपनी पार्टी में शामिल किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू मूसेवाला मानसा विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनावउन्हें पार्टी ज्वॉइन कराने में रही है मंत्री राजा वड़िंग की अहम भूमिका

चंडीगढ़: पंचाब चुनाव 2022 को देखते हुए सभी पार्टियां अपने जनाधार को मजबूत बनाने में लगी हुई हैं। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस भी पार्टी की मजबूती के लिए सारी कवायद कर रही है। इस कड़ी में पार्टी ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को शामिल किया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पंजाबी गायक को अपनी पार्टी में शामिल किया। 

मूसेवाला ने बताया इस कारण से ज्वॉइन की कांग्रेस 

कांग्रेस का हाथ थामने वाले सिंगर मूसेवाला ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन किया है। इस पार्टी को मैंने इस एक कारण से चुना है कि इसने पंजाबियों की आवाज को उठाया है। राज्य की सियासत को समझने वालों का मानना है कि राज्य में सिद्धू मूसेवाला की अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसे भुनाने के लिए परिवहन मंत्री राजा वड़िंग के जरिए मूसेवाला को कांग्रेस में लाया गया है। हालांकि सिद्धू मूसेवाला पहले ही राजनीति में आने की अपनी इच्छा को जाहिर कर चुके हैं।

मानसा विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव

ऐसा बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी सिद्धू मूसावाला को मानसा से चुनावी मैदान में उतार सकती है। साथ ही पार्टी उनकी लोकप्रियता को भुनाते हुए उनसे राज्यभर में चुनाव प्रचार करवाएगी। बता दें कि मूसावाला की नजदीकियां पहले से ही कांग्रेस पार्टी से रही है।  

पूरी तरह से चुनावी मोड में है सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सक्रिय मोड में हैं। स्वयं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार मीडिया में बने हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी 70 दिन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया। वे लगातार चुनावी रैलियां भी कर रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू भी लगातार रैलियां कर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया