लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मोगा में कांग्रेस नेता के घर में घुसकर मारी गोली, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2023 10:19 IST

पंजाब के मोगा में सोमवार को एक स्थानीय कांग्रेस नेता की उनके आवास पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ घंटों बाद, कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला ने एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब स्थानीय कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्याखालिस्तानी आतंकी ने ली हत्या की जिम्मेदारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमृतसर: पंजाब के मोगा जिले में एक स्थानीय कांग्रेस नेता की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार कांग्रेस नेता के घर में घुसते हैं और गोली मारकर फरार हो जाते हैं।

गोली लगते ही कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली जमीन पर गिर जाते हैं और वह खड़े होने की कोशिश करते हैं लेकिन घायल होने के कारण वह उठ नहीं पाते। 

पुलिस के मुताबिक, घटना डाला गांव की है और सारी वारदात बल्ली के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गौरतलब है कि बल्ली अजीतवाल में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष थे।

खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी 

जानकारी के अनुसार, वारदात के कुछ घंटों बाद ही कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला ने एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली।

डल्ला ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाते हुए लिखा कि बलजिंदर सिंह बल्ली ने उसका भविष्य बर्बाद कर दिया और उसे गैंगस्टर कल्चर में धकेल दिया। उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी मां की पुलिस हिरासत के पीछे कांग्रेस नेता का हाथ था जिसने उन्हें बदला लेने के लिए प्रेरित किया है। 

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि बलजिंदर सिंह बल्ली जो अपने घर पर बाल कटवा रहे थे को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने कथित तौर पर उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया।

बल्ली इसे रोजमर्रा की बात मानकर फोन करने वाले से मिलने के लिए अपने घर से निकल गया। तभी दो बाइक सवार हमलावरों ने मौके से भागने से पहले बल्ली पर गोलियां चलाईं।

सीसीटीवी में हमलावरों को हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से भागते हुए दिखाया गया है, जिससे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बता दें कि अर्श डल्ला एक सूचीबद्ध आतंकवादी है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित है। वह पिछले तीन से चार वर्षों से कनाडा से काम कर रहा है और पंजाब में कई आतंकवादी हत्याओं में शामिल रहा है।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसपंजाबक्राइमPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र