लाइव न्यूज़ :

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, दिल्ली से MLA राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा, आप ने पांच प्रत्याशियों की घोषणा की, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 20:09 IST

Punjab Rajya Sabha Elections: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, शिक्षाविद् अशोक कुमार मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है।पाठक आईआईटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर हैं और अरोड़ा लुधियाना के कपड़ा व्यवसायी हैं। ‘आप’ ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती थीं।

नई दिल्लीः ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, शिक्षाविद् अशोक कुमार मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के सभी पांच उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यहां पंजाब विधानसभा परिसर पहुंचे। पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्यों .... सुखदेव सिंह ढींढसा (शिरोमणि अकाली दल), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), श्वेत मलिक (भाजपा), नरेश गुजराल (शिरोमणि अकाली दल) और शमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

हरभजन सिंह पूर्व भारतीय स्पिनर हैं, जबकि मित्तल फगवाड़ा स्थित ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (एलपीयू) के संस्थापक हैं। चड्ढा पंजाब में ‘आप’ के राजनीतिक मामलों के सह-प्रभारी हैं और दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक भी हैं, जबकि पाठक आईआईटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर हैं और अरोड़ा लुधियाना के कपड़ा व्यवसायी हैं।

सभी पांच उम्मीदवारों का संसद के उच्च सदन के लिए चुना जाना तय है, क्योंकि ‘आप’ ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।

राज्यसभा के लिए ‘आप’ की सूची में हिंदू समुदाय के चार और एक सिख सदस्य के शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता एवं मौजूदा विधायक सुखपाल खैरा ने ट्वीट किया, ‘‘ अगर आम आदमी पार्टी द्वारा संभावित राज्यसभा उम्मीदवारों की यह सूची सही है तो यह पंजाब के लिए सबसे दुखद खबर होगी और यह हमारे राज्य के लिए पहला भेदभाव होगा। हम किसी भी गैर पंजाबी को नामांकित किए जाने का कड़ा विरोध करते हैं। यह ‘आप’ के कार्यकर्ताओं के साथ भी एक मजाक है, जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है।’’

इस बीच, शिरोमणि अकाल दल (शिअद) के नेता हरचरण बैंस ने भी राज्यसभा नामांकन के लिए ‘आप’ की आलोचना की। बैंस ने कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल गठन के दौरान आप की पंजाब इकाई के जाति एवं धार्मिक संवेदनशीलता के सम्मान करने को लेकर बहुत कुछ कहा गया था। हालांकि, यह मानदंड बहस का विषय है, अगर इसे लागू किया जाता है, तो आप के राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में क्या कहेंगे?

चार हिंदू, उनमें से दो गैर-पंजाबी और एक सिख। जाट, दलित, मुस्लिम, इसाई कोई नहीं।’’ आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार है, जबकि नामांकन दस्तावेजों की जांच मंगलवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है। राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया दो अप्रैल से पहले पूर्ण की जानी है। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मानअरविंद केजरीवालराघव चड्ढाहरभजन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"