Punjab polls: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2022 08:06 PM2022-01-18T20:06:36+5:302022-01-18T20:08:29+5:30

Punjab polls: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। 

Punjab polls 2022 Former Army chief Gen JJ Singh joins BJP joined SAD in 2017 left 2018 | Punjab polls: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था।

Highlightsकांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे।अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Punjab polls: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था। जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।

इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। 

Web Title: Punjab polls 2022 Former Army chief Gen JJ Singh joins BJP joined SAD in 2017 left 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे