लाइव न्यूज़ :

पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री ने कुलपति को गंदे बेड पर लिटाया, नाराज कुलपति ने दिया इस्तीफा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 30, 2022 10:05 IST

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री 72 वर्षीय राजबहादुर के कंधे पर बायां हाथ रखते हुए उन्हें अस्पताल के अंदर बिस्तर की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंत्री की कार्यवाही की निंदा की है और इसे अपमानजनक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कुलपति को गंदे बेड पर लेटने के लिए मजबूर कियास्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थेबाबा फरीद चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति हैं डॉ राजबहादुर

फरीदकोट: पंजाब में  स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान कुलपति को ही गंदे बेड पर लिटा दिया।  स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा बाबा फरीद चिकित्सा विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल के बेड गंदे लगे तो उन्होने कुलपति डॉ राजबहादुर को एक गंदे बेड पर लिटा दिया। इस घटना के दौरान  स्टाफ और मरीज भी मौके पर मौजूद थे। घटना सामने आने के बाद  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंत्री की कार्यवाही की निंदा की है और इसे अपमानजनक बताया है।

अब विश्वविद्यालय के कुलपति और वरिष्ठ सर्जन डॉ राजबहादुर ने पद छोड़ दिया है। विश्वविद्यालय पंजाब के फरीदकोट जिले में स्थित है। बताया जा रहा है कि इस घटना से चिकित्सा जगत में आक्रोश है। 

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) के डॉ अखिल सरीन ने एक बयान में कहा, “पीसीएमएसए, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वीसी के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। कारण जो भी हो, वीसी के साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के लिए इस तरह का घोर अनादर भयावह है। इस तनाव के कारण वास्तव में राज्य ने अपना एकमात्र स्पाइन सर्जन खो दिया है ”।

घटना का एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, "आप पंजाब के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री चेतन जौरामाजरा द्वारा घृणित व्यवहार! वह बाबा फरीद विश्वविद्यालय के वीसी डॉ राज बहादुर को अपमानित कर रहे हैं। शर्मनाक, अशिक्षित और अभिमानी व्यवहार। विधायक को जवाबदेह ठहराया जाए! क्या यही "इंकलाब" अरविंद केजरीवाल लाना चाहते थे?"

बता दें कि बाबा फरीद चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजबहादुर एक प्रतिष्ठित सर्जन होने के अलावा एक शिक्षक, शोधकर्ता और प्रशासक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सामान्य आर्थोपेडिक सर्जरी, आर्थोपेडिक शिक्षा, स्पाइनल सर्जरी और संयुक्त प्रतिस्थापन में विशेषज्ञता के साथ-साथ वह चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व निदेशक-प्राचार्य और पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में हड्डी रोग विभाग के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालIndian Medical Association
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?