नहीं रहे पंजाब केसरी के संपादक, पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा, सोनिया गांधी, सीएम खट्टर व अशोक गहलोत ने शोक जताया

By भाषा | Published: January 18, 2020 04:23 PM2020-01-18T16:23:45+5:302020-01-18T16:23:45+5:30

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वह टर्मिनल कैंसर से पीड़ित थे और करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि चोपड़ा ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। दिग्गज पत्रकार चोपड़ा 2014 में करनाल, हरियाणा से सांसद चुने गए थे।

Punjab Kesari editor, former MP Ashwani Kumar Chopra, Sonia Gandhi, CM Khattar and Ashok Gehlot mourn | नहीं रहे पंजाब केसरी के संपादक, पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा, सोनिया गांधी, सीएम खट्टर व अशोक गहलोत ने शोक जताया

खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘करनाल के पूर्व सांसद और पंजाब केसरी, दिल्ली के संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन के बारे में जानकर काफी दुख पहुंचा।

Highlights‘मिन्ना’ नाम से लोकप्रिय चोपड़ा अपनी युवावस्था में एक होनहार क्रिकेटर थे।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पंजाब केसरी, दिल्ली के मुख्य संपादक और करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 साल के थे।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वह टर्मिनल कैंसर से पीड़ित थे और करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि चोपड़ा ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। दिग्गज पत्रकार चोपड़ा 2014 में करनाल, हरियाणा से सांसद चुने गए थे।

वह पंजाब केसरी, दिल्ली के मुख्य संपादक थे। ‘मिन्ना’ नाम से लोकप्रिय चोपड़ा अपनी युवावस्था में एक होनहार क्रिकेटर थे। चोपड़ा के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘करनाल के पूर्व सांसद और पंजाब केसरी, दिल्ली के संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन के बारे में जानकर काफी दुख पहुंचा। एक सक्षम राजनेता और एक सफल पत्रकार के रूप में आपका जीवन हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।’’

सोनिया ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व सांसद और पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संदेश में गांधी ने कहा कि एक संपादक, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक सांसद के रूप में चोपड़ा के लंबे और बेहतरीन योगदान को काफी समय तक याद किया जाएगा।

गांधी ने कहा कि चोपड़ा की दोस्ती राजनीतिक दायरों से इतर थी और विरोध के बाद भी वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने चोपड़ा के परिवार और उनके दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट की। हरियाणा के करनाल से 63 वर्षीय भाजपा सांसद और हिंदी समाचार पत्र पंजाब केसरी के स्थानीय संपादक चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया।

गहलोत ने पत्रकार एवं पूर्व सांसद चोपड़ा के निधन पर शोक जताया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब केसरी, दिल्ली के मुख्य संपादक और करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। वह 63 साल के थे। गहलोत ने ट्वीट किया कि चोपड़ा एक संपादक, सामाजिक कार्यकर्ता व सांसद के रूप में अपने अच्छे काम के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने चोपड़ा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। 

Web Title: Punjab Kesari editor, former MP Ashwani Kumar Chopra, Sonia Gandhi, CM Khattar and Ashok Gehlot mourn

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे