लाइव न्यूज़ :

पंजाब: 17 मामलों में संलिप्त गैंगस्टर संगरूर से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात सितंबर पंजाब के संगरूर में मंगलवार को रंगदारी, हत्या और चोरी के 17 मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वपन शर्मा ने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि गैंगस्टर जसप्रीत बब्बी बीते 11 साल से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

एसएसपी ने कहा कि बब्बी जेल में बंद अजायब खान गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था, जिनके साथ उसने कथित रूप से प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मनी शेरों और फतेह नगरी के खात्मे का षड़यंत्र रचा।

शेरों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में जघन्य अपराधों के लिए मामले दर्ज हैं, जबकि नगरी लगभग 25 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

एसएसपी ने कहा कि 32 वर्षीय बब्बी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह चोरी की कार में अकेले यात्रा कर रहा था। वह संगरूर, बठिंडा और पटियाला के विभिन्न थानों में रंगदारी, हत्या, लूट और चोरी के 17 मामलों में वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?