पंजाब: तरनतारण में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 15 की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 8, 2020 06:13 PM2020-02-08T18:13:50+5:302020-02-08T18:37:13+5:30

इस धामके में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बहुत से लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। 

Punjab: Explosion in Tarn Taran Nagar Kirtan, 15 killed, many injured | पंजाब: तरनतारण में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 15 की मौत, कई घायल

पंजाब: तरनतारण में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 15 की मौत, कई घायल

पंजाब के तरनतारन शहर में बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के मौके पर नगर कीर्तन में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बहुत से लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हैं। 

वहीं समाचार एजेंसी के मुताबिक पंजाब तरनतारण में नगर कीर्तन के दौरान पटाखे ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से कम से कम 3 की मौत और कई घायल। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। तरनतारण के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान पटाखे में विस्फोट की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी विस्फोट हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 

Web Title: Punjab: Explosion in Tarn Taran Nagar Kirtan, 15 killed, many injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Punjabपंजाब