लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः अरविंद केजरीवाल को झटका, आप विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2021 16:37 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने मंगलवार की रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए आप छोड़ने के फैसले की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक रूबी ने 2017 में आप के टिकट पर अपना पहला चुनाव जीता था।पिछले कुछ समय से राजनीतिक क्षेत्र में नजर नहीं आ रही थीं।अरविंद केजरीवाल की बठिंडा यात्रा के दौरान वह पार्टी समारोह के दौरान मौजूद नहीं थीं।

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में बठिंडा ग्रामीण से आप विधायक रुपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल हो गईं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दौरा कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इस बीच, बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने मंगलवार को ट्विटर पर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। कयास लगाए जा रहे हैं थे कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

रूबी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक, और भगवंत मान जी, आपको सूचित किया जाता है कि मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। धन्यवाद, रुपिंदर कौर रूबी (विधायक, बठिंडा ग्रामीण)।’’

रूबी ने 2017 में आप के टिकट पर अपना पहला चुनाव जीता था। वह पिछले कुछ समय से राजनीतिक क्षेत्र में नजर नहीं आ रही थीं। 29 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल की बठिंडा यात्रा के दौरान वह पार्टी समारोह के दौरान मौजूद नहीं थीं और यहां तक ​​कि आप के पोस्टर से उनकी तस्वीरें भी गायब थीं। इससे पहले, उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पर्याप्त रूप से दिखाई नहीं देने के लिए अपने पिता के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था।

उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए, आप विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को रूबी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं क्योंकि उन्हें आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आप का टिकट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है।

चीमा ने ट्वीट किया, ‘‘रूपिंदर रूबी हमारी छोटी बहन हैं, वह जहां भी जाती हैं, खुश रहती हैं। इस बार उन्हें आप से टिकट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। कांग्रेस से अनुरोध है कि रूबी को धोखा न देकर बठिंडा ग्रामीण सीट से टिकट दें।’’ 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल