लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections 2022: पंजाब में बसपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की

By अनिल शर्मा | Updated: January 20, 2022 20:43 IST

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी फगवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बसपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है20 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगीबसपा ने पंजाब चुनाव के लिए शिरोमणी अकाली दल से गठबंधन किया है

चंडीगढ़ः  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के सिलसिले में गुरुवार को 14 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। मायावती नीत बसपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया है।

दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर हुए तालमेल के तहत बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी होंगे। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी फगवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा नवांशहर सीट से नछत्तर पाल, पायल से जसप्रीत सिंह, भोआ से राकेश महाशा, पठानकोट से ज्योति भीम और दिनानगर से कमलजीत चावला चुनावी समर में उतरेंगे।

पार्टी ने दविंदर सिंह को कपूरथला से, कुलदीप सिंह लुबाना को जालंधर उत्तर से, सुशील कुमार को दसुया से, लखविंदर सिंह को उरमर से, वरिंदर सिंह को होशियारपुर साहिब से, नितिन नंदा को आनंदपुर साहिब से, शिव कुमार को बस्सी पठाना से एवं बलविंदर सिंह संधू को रायकोट से उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :बीएसपीमायावतीपंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए