Punjab: संगरूर से दो बार सांसद रहे भगवंत मान कल देंगे इस्तीफा, 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2022 09:44 PM2022-03-13T21:44:49+5:302022-03-13T21:46:54+5:30

Punjab Election Results 2022: आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट पर जीत हासिल की है। हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए।

Punjab Election Results 2022 Bhagwant Mann will resign tomorrow Two-time MP from Sangrur take oath cM March 16 | Punjab: संगरूर से दो बार सांसद रहे भगवंत मान कल देंगे इस्तीफा, 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Highlightsनवनिर्वाचित विधायक भी रोड शो में शामिल हुए।रोड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल हुए।आप में पंजाब को नयी दिशा देने की उम्मीद की किरण नजर आई।

Punjab Election Results 2022: पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान सोमवर को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने अमृतसर में रविवार को मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रोडशो किया।

भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता का जश्न मनाने और जनता का आभार व्यक्त करने के लिए पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां रोड शो किया।

अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री नामित भगवंत मान ने रविवार को यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से यहां पहुंचने पर सीधे स्वर्ण मंदिर गए। मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। राघव चड्ढा भी मौजूद थे। केजरीवाल और मान दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

Web Title: Punjab Election Results 2022 Bhagwant Mann will resign tomorrow Two-time MP from Sangrur take oath cM March 16

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे