पंजाब में 'आप' की चली झाड़ू, शुरुआती रुझानों में बहुमत के पार, अमरिंदर सिंह और सिद्धू चल रहे पीछे

By विनीत कुमार | Published: March 10, 2022 09:43 AM2022-03-10T09:43:05+5:302022-03-10T09:55:43+5:30

Punjab Election Results 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शुरुआती रुझानों में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में पहली बार पंजाब में 'आप' की सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है।

Punjab Election Results 2022 AAP crosses majority number in trends | पंजाब में 'आप' की चली झाड़ू, शुरुआती रुझानों में बहुमत के पार, अमरिंदर सिंह और सिद्धू चल रहे पीछे

पंजाब में रुझानों में 'आप' को बहुमत (फोटो- ट्विटर)

Highlightsपंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के आसार, रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया।पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे।

चंडीगढ़: पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' (आप) सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को हुए मतदान की आज गिनती हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 107 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें 79 सीटों पर 'आप' आगे है। 

वहीं कांग्रेस पार्टी को फिलहाल केवल 16 सीटों पर बढ़त हासिल है। इसके अलावा शिरोमणी अकाली दल 7 सीटों पर जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर बसपा आगे है। चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भी 'आप' के पंजाब में जीत की संभावना जताई गई थी। आप ने पंजाब में भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा घोषित किया था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पीछे

रूझानों के अनुसार पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट पर पीछे चल रहे हैं। ऐसे ही पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट पर पीछे चल रहे हैं। 

बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार यहां 'आम आदमी पार्टी' बड़े दावेदार के तौर पर उभरी है। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 है।

Web Title: Punjab Election Results 2022 AAP crosses majority number in trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे