Punjab Election Result 2022: जलालाबाद सीट से पीछे चल रहे सुखबीर सिंह बादल, आप के जगदीप कंबोज आगे
By मनाली रस्तोगी | Published: March 10, 2022 01:06 PM2022-03-10T13:06:08+5:302022-03-10T13:07:10+5:30
जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। फिलहाल, पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है।

Punjab Election Result 2022: जलालाबाद सीट से पीछे चल रहे सुखबीर सिंह बादल, आप के जगदीप कंबोज आगे
जलालाबाद: जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जगदीप कंबोज फाजिल्का जिले की जलालाबाद विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल ने यहां से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को हराया था। हालांकि, इस बार आप ने जगदीप कंबोज को मैदान में बादल को टक्कर देने के लिए उतारा था।
#PunjabElections2022 | Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal trails by a margin of 10,526 votes from the Jalalabad seat
— ANI (@ANI) March 10, 2022
(file pic) pic.twitter.com/9f4uF6ybmJ
फिलहाल, आज सुबह आठ बजे से पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। हालांकि, सामने आ रहे रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेत के बीच बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है।।।पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!!!"
The voice of the people is the voice of God …. Humbly accept the mandate of the people of Punjab …. Congratulations to Aap !!!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 10, 2022
वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। बता दें कि सिंह ने इस बार कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई थी, जोकि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह ने अमरिंदर को हराया है। मालूम हो, इस बार अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे थे।