Punjab Election Result 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों सीटों से हारे CM चन्नी, आप प्रत्याशियों ने दी शिकस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 02:57 PM2022-03-10T14:57:27+5:302022-03-10T15:11:06+5:30

आप के उम्मीदवार लभ सिंह उगोक ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। वहीं, चमकौर साहिब सीट पर चन्नी को 59921 वोट मिले जबकि आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह को 66988 वोट मिले।

punjab-election-result-2022 big blow to congress, cm channi lost from both the seats aap | Punjab Election Result 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों सीटों से हारे CM चन्नी, आप प्रत्याशियों ने दी शिकस्त

Punjab Election Result 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों सीटों से हारे CM चन्नी, आप प्रत्याशियों ने दी शिकस्त

Highlightsआप प्रत्याशी ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है।चमकौर साहिब सीट पर भी चन्नी को 5000 से अधिक वोटों से शिकस्त मिली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी आप प्रत्याशी से अमृतसर पूर्वी की सीट हार गए।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों ही सीटों से हार गए हैं। दोनों ही सीटों पर पंजाब विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ करने वाली आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने उन्हें मात दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके को 63163 वोट मिले जबकि चन्नी को 26199 वोट मिले।

वहीं, चमकौर साहिब सीट पर भी चन्नी को 5000 से अधिक वोटों से शिकस्त मिली। चन्नी को 59921 वोट मिले जबकि आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह को 66988 वोट मिले।

कांग्रेस को पंजाब में बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से अमृतसर पूर्वी की सीट हार गए।

बता दें कि, पंजाब में आप 92 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है जिसमें 14 सीटों पर उसने जीत हासिल कर ली है जबकि 78 सीटों पर उसने बढ़त बनाई हुई है।

वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर जीत हासिल करने और 16 सीटों पर बढ़त बनाने के लिए 18 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

1 सीट भाजपा और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली है जबकि अकाली दल फिलहाल 3 सीटों पर आगे है।

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।

Web Title: punjab-election-result-2022 big blow to congress, cm channi lost from both the seats aap

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे