Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने कांग्रेस-आप पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे, साथ खेल रहे नूरा कुश्ती

By मनाली रस्तोगी | Published: February 16, 2022 01:23 PM2022-02-16T13:23:10+5:302022-02-16T13:26:20+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Punjab Election 2022 PM Modi targeted Congress and Aam Aadmi Party said both are on the same plate | Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने कांग्रेस-आप पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे, साथ खेल रहे नूरा कुश्ती

Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने कांग्रेस-आप पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे, साथ खेल रहे नूरा कुश्ती

Highlightsपंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैंवोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगीवहीं, एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और आप पर जमकर निशाना साधा

पठानकोट: पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैं, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां व कई दिग्गज नेता लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा, "अगर कांग्रेस असली है, तो आप उसकी ज़ीरॉक्स है। एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरा दिल्ली में घोटाले के बाद घोटाले में लिप्त है। 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे' होने के बावजूद वे (आप और कांग्रेस) पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ होने का नाटक करते हुए 'नूरा कुश्ती' खेल रहे हैं।" यही नहीं, इस दौरान पीएम मोदी पंजाबियत पर भी बात करते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि पंजाबियत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जबकि विपक्ष पंजाब को 'सियासत' (राजनीति) के चश्मे से देखता है। इन्हें फिर से मौका मिल गया तो ये पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे। जब कैप्टन साहब (कैप्टेन अमरिंदर सिंह) कांग्रेस में थे, तो वह उन्हें गलत दिशा में जाने से रोकते थे। अब वो भी वहां नहीं हैं। यही नहीं, पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भाजपा ने जहां कहीं खुद को स्थापित किया, दिल्ली से रिमोट कंट्रोल परिवार (कांग्रेस) का सफाया हो गया। जहां शांति है वहां तुष्टिकरण को विदाई दी गई है, वही विदाई पंजाब में भी देनी है।

Web Title: Punjab Election 2022 PM Modi targeted Congress and Aam Aadmi Party said both are on the same plate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे