पंजाब विधानसभा चुनावः सरकार बनी तो हर महिला को मिलेंगे 1 हजार रुपए, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा-नकली केजरीवाल से सावधान रहें...

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 22, 2021 03:39 PM2021-11-22T15:39:07+5:302021-11-22T16:42:27+5:30

मोगा में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में फर्जी केजरीवाल घूम रहा है। मैं यहां जो भी वादा करता हूं, वह वही दोहराता है।

Punjab election 2022 give every woman above 18 years Rs 1000 per monthDelhi CM Arvind Kejriwal in Moga | पंजाब विधानसभा चुनावः सरकार बनी तो हर महिला को मिलेंगे 1 हजार रुपए, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा-नकली केजरीवाल से सावधान रहें...

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला किया। सभी लोग सावधान रहें।

Highlightsदिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को मोगा का दौरा किया। प्रभारी और स्वयंसेवक पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।

मोगाः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि सरकार बनते ही हर महिला को 1000 रुपये देंगे। मोगा में रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने घोषणा की। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला किया। सभी लोग सावधान रहें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, 1000 रुपये प्रति माह देंगे। अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।

मोगा में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में फर्जी केजरीवाल घूम रहा है। मैं यहां जो भी वादा करता हूं, वह वही दोहराता है। पूरे देश में केवल एक आदमी केजरीवाल, आपके बिजली बिल को शून्य पर ला सकता है। तो उस नकली केजरीवाल से सावधान रहें।

उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं। ‘आप’ के ‘मिशन पंजाब’ के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले एक महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

‘आप’ का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।

Web Title: Punjab election 2022 give every woman above 18 years Rs 1000 per monthDelhi CM Arvind Kejriwal in Moga

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे