Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी का मोदी-केजरीवाल पर हमला, पीएम मोदी को बताया 'बड़े मियां' तो केजरीवाल को कहा 'छोटे मियां'

By रुस्तम राणा | Published: February 17, 2022 05:28 PM2022-02-17T17:28:21+5:302022-02-17T19:53:52+5:30

कांग्रेस नेता कहा, “आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक ही तरह की राजनीति कर रहे हैं। दोनों वोट पाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।"

Punjab Election 2022 Both ‘Bade Miyan’ Modi & ‘Chhote Miyan’ Kejriwal from RSS, says Priyanka | Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी का मोदी-केजरीवाल पर हमला, पीएम मोदी को बताया 'बड़े मियां' तो केजरीवाल को कहा 'छोटे मियां'

Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी का मोदी-केजरीवाल पर हमला, पीएम मोदी को बताया 'बड़े मियां' तो केजरीवाल को कहा 'छोटे मियां'

Highlightsप्रियंका गांधी ने कहा, दोनों वोट पाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैंकिसान मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पंजाब के पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर चौतरफा हमला बोला। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े मियां और अरविंद केजरीवाल को छोटे मियां बताया। 

प्रियंका गांधी ने कहा, दोनों नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निकले हैं। कांग्रेस नेता कहा, “आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक ही तरह की राजनीति कर रहे हैं। दोनों वोट पाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।"

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से प्रियंका गांधी ने कहा।“पीएम मोदी कल चुनाव-प्रचार के लिए पठानकोट आए थे। लेकिन वह किसानों से मिलने के लिए अपने आवास से 5-6 किलोमीटर की यात्रा नहीं कर सके। उन्होंने एक साल तक किसानों का विरोध किया। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी हिंसा का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, "वह एक बार भी आंदोलनकारी किसानों से नहीं मिले... इसके बजाय, उनके मंत्री के बेटे ने अपने वाहन से छह किसानों को कुचल दिया।" उन्होंने कहा, याद रहे, लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं। इस मामले में जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए गए हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, जो पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भी हैं। कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के खिलाफ उसके सीएम चेहरे भगवंत मान के नेतृत्व में खड़ा किया गया है। सूबे की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है। जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

Web Title: Punjab Election 2022 Both ‘Bade Miyan’ Modi & ‘Chhote Miyan’ Kejriwal from RSS, says Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे