Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में 1304 प्रत्याशी, साहनेवाल और पटियाला सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार, इन दलों के बीच टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2022 01:37 PM2022-02-06T13:37:51+5:302022-02-06T13:39:17+5:30

Punjab Election 2022: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया।

Punjab Election 2022 assembly 1304 candidates 19-19 from Sahnewal and Patiala seats aap congress bjp plc sad bsp | Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में 1304 प्रत्याशी, साहनेवाल और पटियाला सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार, इन दलों के बीच टक्कर

चमकौर साहिब और भदौर सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मैदान में हैं।

Highlightsशिअद ने भाजपा को पंजाब में अपना आधार बढ़ाने नहीं दिया। अकालियों ने भाजपा से किसी सिख नेता को भी उभरने नहीं दिया।हरदीप पुरी ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति में यकीन नहीं करती है।

Punjab Election 2022:पंजाब विधानसभा चुनाव की दौड़ में अब कुल 1304 उम्मीदवार रह गए हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख को कुल 341 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। साहनेवाल और पटियाला विधानसभा सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह जानकारी पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने दी। राजू ने कहा कि 117 विधानसभा सीट के लिए कल 2266 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 1645 नामांकन वैध पाए गए। दिनानगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चमकौर साहिब और भदौर सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मैदान में हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से मैदान में हैं। वहीं, 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं, जो लाम्बी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं।

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान संगरुर जिले की धुरी सीट से मैदान में हैं। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देते नजर आएंगे। संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के बलबीर सिंह राजेवाल समराला सीट से दम दिखाएंगे। पंजाब में कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और एसएसएम के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

Web Title: Punjab Election 2022 assembly 1304 candidates 19-19 from Sahnewal and Patiala seats aap congress bjp plc sad bsp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे