लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में थमा विवाद! नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के दौरान कैप्टन रहेंगे मौजूद, सिद्धू कल संभालेंगे औपचारिक रूप से कार्यभार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 20:09 IST

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद थमता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू 23 जुलाई को पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। इस समारोह के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि सिद्धू की ताजपोशी में अमरिंदर सिंह शामिल हो सकते हैं। 

पंजाबकांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाबकांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद थमता नजर आ रहा है। सिद्धू औपचारिक रूप से 23 जुलाई को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि सिंह ने न्योता स्वीकार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की शुक्रवार को होने जारी ताजपोशी में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने एक ट्वीट कर सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है। ठुकराल के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि कैप्टन और सिद्धू के बीच पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद कम से कम फिलहाल थम गया है।

इस ट्वीट में रवीन ठुकराल ने लिखा, 'पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 बजे पंजाब भवन में सभी कांग्रेसी विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया है। फिर वे सभी वहां से नई पीपीसीसी टीम के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।'

इससे पहले गुरुवार को पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए कुलजीत नागरा और संगत सिंह गिलजियां मोहाली के सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से हस्ताक्षरित आमंत्रण पत्र सौंपा। इस मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया कि सिंह ने उन्हें ताजपोशी के लिए शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में आने का भरोसा दिलाया है। 

हम आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध को दरकिनार कर कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कैप्टन पिछले कुछ समय से सिद्धू की उनके खिलाफ की गई बयानबाजी से नाराज थे और चाहते थे कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत