लाइव न्यूज़ :

क्या पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे हरीश रावत, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कही ये बात!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2021 15:41 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने शनिवार को मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, राहुल गांधी के साथ मेरी बहुत छोटी मुलाकात हुई थी, मैंने उन्हें पंजाब में जो भी स्थिति है, उससे अवगत कराया था. 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने की राहुल गांधी से मुलाकातराहुल गांधी के साथ पंजाब की वर्तमान राजनीति पर काफी देर तक चर्चासिद्धू के सलाहाकर के "विवादित बयान" पर कहा कि वे जल्द ही पंजाब जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पंजाबकांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने शनिवार को मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, राहुल गांधी के साथ मेरी बहुत छोटी मुलाकात हुई थी, मैंने उन्हें पंजाब में जो भी स्थिति है, उससे अवगत कराया था. 

हरीश रावत ने कहा कि, पंजाब कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के बारे में मैं कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही बता चुका हूं. इससे ज्यादा कुछ नहीं. वहीं इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या वे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए रावत ने कहा, कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है, वही अंतिम निर्णय होता है. 

उन्होंने कहा कि, जब तक वे मुझसे कहेंगे, तब तक मैं काम करता रहूंगा. अगर पार्टी हाई कमान कुछ निर्णय लेगा या कोई अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा. वहीं उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहाकर के "विवादित बयान" पर कहा कि वे जल्द ही पंजाब जाएंगे.

रावत ने कहा, मैं एक-दो दिन में पंजाब जाऊंगा. मैं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से जरूर मिलूंगा. पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच कई मु्द्दों पर आज बैठक हुई जिसके बाद रावत ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कही. 

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसहरीश रावतराहुल गांधीनवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील