पंजाब सरकारः पत्नी विनी महाजन को हटाया, डीजीपी दिनकर गुप्ता छुट्टी पर गए, इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 25, 2021 05:01 PM2021-09-25T17:01:02+5:302021-09-25T17:02:57+5:30

1987 बैच की अधिकारी विनी महाजन को पिछले साल अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था और वह राज्य में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।

punjab congress DGP Dinkar Gupta went on leave Wife Vini Mahajan removed Iqbal Preet Singh Sahota additional charge Director General of Police | पंजाब सरकारः पत्नी विनी महाजन को हटाया, डीजीपी दिनकर गुप्ता छुट्टी पर गए, इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Highlightsविनी महाजन को अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।पिछले हफ्ते कांग्रेस में सत्ता संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस ने रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना था।

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में एक और बदलाव देखने को मिला। कुछ दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आपको बता दें कि विनी महाजन पुलिस महानिदेशक एवं 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता की पत्नी हैं।

इस बीच बड़ी खबर यह है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शनिवार को इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया गया। पुलिस महानिदेशक एवं 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता के अवकाश पर चले जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सहोता फिलहाल विशेष पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र पुलिस, जालंधर) हैं। आदेश के मुताबिक सहोता को ‘‘अपनी ड्यूटी के निर्वहन के अलावा दिनकर गुप्ता के छुट्टी पर रहने की अवधि के दौरान पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।’’

आदेश के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली नयी सरकार द्वारा विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरूद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने के दो दिन बाद पंजाब पुलिस बल के प्रमुख में यह परिवर्तन किया गया है।

दिनकर गुप्ता महाजन के पति हैं। राज्य की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह करीब तय है कि शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल किया जाएगा। चन्नी ने इसी सप्ताह के प्रारंभ में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अमरिंदर सिंह की जगह ली है।

अनिरुद्ध तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास, अतिरिक्त मुख्य खाद्य प्रसंस्करण, अतिरिक्त मुख्य सचिव बागवानी और अतिरिक्त मुख्य सचिव शासन सुधार एवं लोक शिकायत का पदभार संभाल रहे हैं।

महाजन का पदस्थापन आदेश बाद में जारी किया जाएगा। आदेश के अनुसार, रवनीत कौर (1988 बैच-आईएएस अधिकारी), संजय कुमार (1988-बैच), वी के जंजुआ (1989-बैच) और कृपा शंकर सरोज (1989-बैच) को तत्काल प्रभाव से विशेष मुख्य सचिव के रूप में नामित किया गया है। सरकार बदलने के बाद नौकरशाहों का तबादला तय माना जा रहा था।

Web Title: punjab congress DGP Dinkar Gupta went on leave Wife Vini Mahajan removed Iqbal Preet Singh Sahota additional charge Director General of Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे