लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आप नेता राघव चड्ढा के अवैध खनन के आरोप को खारिज किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:06 IST

Open in App

रूपनगर (पंजाब), पांच दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में आप नेता राघव चड्ढा द्वारा लगाए गए अवैध खनन के आरोप को खारिज किया। साथ ही दिल्ली के आम आदमी पार्टी नेताओं को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी ''बाहरी'' को राज्य में आकर निराधार आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चन्नी रविवार को यहां पहुंचे और खनन स्थलों का दौरा करने के बाद कहा कि कुछ भी अवैध नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 5.5 रुपये प्रति घन फुट की दर से रेत बेची जा रही है।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन किया जा रहा है। चड्ढा ने चमकौर साहिब के गांव जिन्दापुर के औचक दौरे के बाद यह बयान दिया था। आप नेता ने इसे एक 'खुलासा' करार देते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में सत्तारूढ कांग्रेस सरकार खनन माफिया को 'संरक्षण' दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी ''बाहरी'' व्यक्ति को राजनीतिक स्वार्थ के लिए राज्य में निराधार आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ''सरकार भविष्य में राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किए गए ऐसे कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी।''

चन्नी ने पंजाब में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं और जनता से किसी भी अवैध गतिविधि को राज्य सरकार के संज्ञान में लाने का आग्रह किया ताकि आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जा सकें।

उन्होंने कहा, ''हमने खनन स्थलों पर गतिविधियां खोल दी हैं। कोई भी पंजाबी, पंजाब का आप नेता और कार्यकर्ता वीडियो बना सकता है, हालांकि हम किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा किसी भी नाटकीय कृत्य की अनुमति नहीं देंगे।''

चन्नी ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बड़ी हवेली खनन स्थल का दौरा किया, जहां गाद निकालने का काम चल रहा है। मौके पर चन्नी ने रेत ले जाने वाले ट्रक चालकों के साथ उनके द्वारा भुगतान की जा रही कीमत के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चालकों ने सरकार द्वारा तय कीमत के भुगतान की बात कही है, ऐसे में दिल्ली के आप नेताओं द्वारा किए जा रहे दावे झूठे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू