पंजाब: CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया, भ्रष्टाचार के आरोप पर बड़ी कार्रवाई

By विशाल कुमार | Published: May 24, 2022 01:23 PM2022-05-24T13:23:18+5:302022-05-24T13:35:36+5:30

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सिंगला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गए टेंडर के लिए एक प्रतिशत कमीशन लेने के लिए बर्खास्त कर दिया गया और एक पुलिस जांच का आदेश दिया गया है।

punjab cm bhagwant sacked health minister corruption charges | पंजाब: CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया, भ्रष्टाचार के आरोप पर बड़ी कार्रवाई

पंजाब: CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया, भ्रष्टाचार के आरोप पर बड़ी कार्रवाई

Highlightsसिंगला मनसा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गए टेंडर के लिए एक प्रतिशत कमीशन लेने पर कार्रवाई।

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के आरोपों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। सिंगला मनसा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सिंगला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गए टेंडर के लिए एक प्रतिशत कमीशन लेने के लिए बर्खास्त कर दिया गया और एक पुलिस जांच का आदेश दिया गया है।

https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1529003640467271680&widget=Tweet

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। सिंगला के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत मिले हैं।

सिंगला पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। सिंगला करीब सात साल पहले आप में शामिल हुए थे।

मान ने कहा कि एक फीसदी भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ आप सरकार को वोट दिया है, हमें उस पर खरा उतरना है। जब तक भारत माता के पास अरविंद केजरीवाल जैसा बेटा और भगवंत मान जैसा सिपाही है, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा।

Web Title: punjab cm bhagwant sacked health minister corruption charges

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे