'भाजपा अगर 2024 का चुनाव जीत जाती है तो मोदी फिर नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे', 'आप' की महारैली में भगवंत मान का तीखा प्रहार

By विनीत कुमार | Published: June 11, 2023 01:20 PM2023-06-11T13:20:43+5:302023-06-11T13:35:50+5:30

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी की महारैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को 'अहंकारी' बता दिया।

Punjab CM Bhagwant Mann says If BJP wins in 2024, Narendra Modi will become Narendra Putin | 'भाजपा अगर 2024 का चुनाव जीत जाती है तो मोदी फिर नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे', 'आप' की महारैली में भगवंत मान का तीखा प्रहार

'भाजपा अगर 2024 का चुनाव जीत जाती है तो मोदी फिर नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे', 'आप' की महारैली में भगवंत मान का तीखा प्रहार

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की महारैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का चुनाव जीतती है तो पीएम नरेंद्र मोदी नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे। 

दिल्ली के रामलीला मैदान में मान ने कहा, 'अगर बीजेपी 2024 में चुनाव जीतती है तो फिर कोई चुनाव नहीं होगा। अगर बीजेपी 2024 का चुनाव जीतती है तो नरेंद्र मोदी नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेताओं ने मोदी को भारत का 'मलिक' मानना ​​शुरू कर दिया है। अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का फैसला करते हैं, तो देश बच जाएगा।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी अहंकारी बताया। उन्होंने कहा, 'पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया, जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता! गली-गली में चर्चा है, ये मोदी जी को क्या हो गया? इतना अहंकार?'

'महाभारत दोहराई जा रही है...'

इसी रैली में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफल मामले में केंद्र के अध्यादेश की तुलना महाभारत से की। उन्होंने कहा, 'हस्तिनापुर का हक़ जो पांडवों को मिला था,  कौरवों ने छल-कपट से छीन कर पांडवों को 12 साल के वनवास और 1 साल के अज्ञातवास पर भेज दिया। आज के भारत में महाभारत दोहराई जा रही है।'

Web Title: Punjab CM Bhagwant Mann says If BJP wins in 2024, Narendra Modi will become Narendra Putin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे