पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से दिवाली पर कोविड-19 सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने को कहा

By भाषा | Published: November 13, 2020 05:58 PM2020-11-13T17:58:54+5:302020-11-13T17:58:54+5:30

Punjab CM asks people to take care of Kovid-19 security measures on Diwali | पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से दिवाली पर कोविड-19 सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने को कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से दिवाली पर कोविड-19 सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने को कहा

चंडीगढ़, 13 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे दीवाली और बंदी छोड़ दिवस त्योहारों को पर्यावरण हितैषी उपायों और कोविड-19 दिशा-निर्देशों पर अमल के साथ मनाए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने लोगों को त्योहारों पर बधाई देते हुए उनसे घरों में परिवार के साथ रहते हुए कोविड-19 दिशा-निर्देशों पर अमल के साथ जश्न मनाने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से अपने घरों को रोशन करने और सामाजिक दूरी के नियम पर अमल का आह्वान किया।

बंदी छोड़ दिवस सन 1620 में 52 राजाओं के साथ छठे सिख गुरु, गुरु हरगोबिंद की मुगलों की जेल से ऐतिहासिक रिहाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पटाखे फोड़ने से भी परहेज करने का आग्रह किया। हालांकि राज्य सरकार ने इस संबंध में दो घंटे की छूट दी ताकि प्रदूषण को नियंत्रण में रखा जा सके क्योंकि प्रदूषण से कोविड-19 का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab CM asks people to take care of Kovid-19 security measures on Diwali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे