मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और कार के बीच एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत, 5 घायल
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 4, 2019 01:24 PM2019-01-04T13:24:12+5:302019-01-04T19:49:51+5:30
उन्होंने बताया कि इनमें से एक कार सड़क के किनारे घिसटती हुई 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आज एक ट्रक और कार के बीच में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गए। एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह हादसा खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Maharashtra: 4 people killed, 5 injured in collision between a truck and a car near Khopoli on Pune-Mumbai expressway. pic.twitter.com/IwDwWL0qsK
— ANI (@ANI) January 4, 2019
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पौने ग्यारह बजे खालापुर के पास एक ट्रक मुड़ते वक्त पलट गया और नीचे दूसरी लेन से गुजर रही दो कारों पर जा गिरा।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक कार सड़क के किनारे घिसटती हुई 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि कार में सवार दो महिलाओं समेत चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए और उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।