पुणे में भारी बारिश की वजह से भीषण हादसा, दीवार गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Published: June 29, 2019 09:42 AM2019-06-29T09:42:46+5:302019-06-29T09:42:46+5:30

Pune Kondhwa wall collapse incident updates news: एक अधिकारी ने बताया कि कोंढवा इलाके में शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई । पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है।

Pune Kondhwa wall collapse incident updates news many people dead and injured | पुणे में भारी बारिश की वजह से भीषण हादसा, दीवार गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत, कई घायल

पुणे में भारी बारिश की वजह से भीषण हादसा, दीवार गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत, कई घायल

Highlights पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है।पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

महाराष्ट्र के पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि कोंढवा इलाके में शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई । पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कई दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने पर मुम्बई में शुक्रवार को पहली भारी मानसूनी बारिश हुई लेकिन वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। शहर में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक देरी से इस बार मानसून पहुंचा है। मुंबईवासी जब सुबह जगे तब भारी बारिश उन्हें नजर आयी। लेकिन कुछ घंटों की बारिश से उन्हें जलभराव, ट्रेनों की देरी, यातायात जाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी उपनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। निगम अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अंधेरी (पूर्व) के निवासी काशिमा युदियार (60), गोरेगांव (पूर्व) से राजेंद्र यादव (60) और संजय यादव (24) के रूप में की गई। गोरेगांव से भी दो अन्य के वर्षाजनित घटनाओं में घायल होने की खबर है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादर, वडाला, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, अंधेरी, कांदिवली, विक्रोली, कंजुरमार्ग और भांडुप जैसे इलाकों से जलभराव की सूचना मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

Web Title: Pune Kondhwa wall collapse incident updates news many people dead and injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे