लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने निषेधाज्ञा वापस लेने की मांग की, उपराज्यपाल पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:52 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 जनवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को राज निवास के आसपास हाल में लागू निषेधाज्ञा के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदार ठहराया और इसको वापस लेने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि निषेधाज्ञा लागू होने से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे या राजस्व मंत्री से चर्चा किए गए बिना ही जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी।

जिला प्रशासन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के प्रदर्शन से पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी थी जोकि उपराज्यपाल किरण बेदी पर सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों के अनुपालन में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।

नारायणसामी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, '' निषेधाज्ञा लागू करने के लिए उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं, जिसके चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेदी के इस कदम के चलते लोगों के बीच गैर-जरूरी घबराहट पैदा हुई है।''

उन्होंने निषेधाज्ञा बुधवार तक वापस लेने की मांग की।

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के करीब पांच साल पहले उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री नारायणसामी के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर टकराव चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे