लाइव न्यूज़ :

किराया नियंत्रण कानून के तहत खाली कराने के प्रावधान मकान मालिकों के प्रति भेदभावपूर्ण : याचिका

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली किराया नियंत्रण कानून (डीआरसीए), 1958 के तहत वाणिज्यिक संपत्तियों से किरायेदारों को निकालने का प्रावधान ‘‘मकान मालिकों के प्रति भेदभावपूर्ण’’ है।

मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को नोटिस जारी कर याचिका पर उनका रूख पूछा जिसमें दावा किया गया कि कानून में व्यावसायिक संपत्तियों से किरायेदार को निकालने का प्रावधान नहीं है, जब ऐसे व्यक्ति के पास अन्य वाणिज्यिक संपत्तियां भी हों।

कानून के तहत मकान मालिक किरायेदार को आवासीय संपत्ति से हटने के लिए कह सकता है अगर किरायेदार के पास वैकल्पिक आवास हो। दो भाइयों ने याचिका दायर कर कहा कि यह प्रावधान वाणिज्यिक संपत्तियों पर लागू नहीं होता है।

याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व वकील अभिनव बेरी, शिवम खेड़ा और सत्यम खेड़ा ने किया जिन्होंने कहा कि कानून के तहत संपत्ति से हटाने वाले प्रावधान में वाणिज्यिक संपत्तियों पर विचार नहीं करना ‘‘पूरी तरह स्वेच्छारी, अतार्किक है जिसे काफी लंबे समय से अनदेखी की गई है।’’

याचिकाकर्ता ने अतिरिक्त किराया नियंत्रक द्वारा भाइयों की याचिका खारिज करने के बाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। दोनों भाइयों ने एक वाणिज्यिक संपत्ति से किरायेदार को हटाने की मांग की थी। दोनों भाई व्यापार के विस्तार के लिए अजमेरी गेट के पास अपनी दुकान के निकट स्थित एक अन्य दुकान से किरायेदारों को हटाना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू