लाइव न्यूज़ :

DU में सावरकर की आवक्ष प्रतिमा को लेकर विरोध प्रदर्शन, कुछ छात्रों को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2019 05:43 IST

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विनायक दामोदर सावरकर की आवक्ष प्रतिमा स्थापित किये जाने के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद एक अन्य समूह के साथ झड़प को टालने के लिए कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया। छात्रों ने हालांकि दावा किया कि विभिन्न छात्र समूहों द्वारा ‘‘शांतिपूर्ण हस्ताक्षर अभियान’’ का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अगुवाई वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) ने विश्वविद्यालय अधिकारियों की अनुमति लिये बगैर मंगलवार को कला संकाय के बाहर भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ सावरकर की आवक्ष प्रतिमा स्थापित की थी।

पुलिस ने कला संकाय के बाहर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था जहां आवक्ष प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि इसके बाद छात्रों को मौरिस नगर पुलिस थाने ले जाया गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी उग्र हो रहे थे।

उग्र होने संबंधी दावे को खारिज करते हुए प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कहा कि उनके ‘‘शांतिपूर्ण हस्ताक्षर अभियान’’ को पुलिसकर्मियों ने रोका और उनके पर्चे फाड़ दिये। इस बीच डीयू प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि एबीवीपी पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आवक्ष प्रतिमाओं को किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जायेगा। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन