"पैगम्बर मुहम्मद मर्यादा पुरूषोत्तम थे", बिहार के मंत्री की इस टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद

By रुस्तम राणा | Published: September 9, 2023 09:01 PM2023-09-09T21:01:52+5:302023-09-09T21:01:52+5:30

राज्य के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद 'मर्यादा पुरूषोत्तम' थे, जो एक संस्कृत वाक्यांश है जिसका अनुवाद 'पूर्ण पुरुष' होता है। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

Prophet Muhammad was 'Maryada Purushottam' says Bihar minister Bihar Education Minister Chandrashekar | "पैगम्बर मुहम्मद मर्यादा पुरूषोत्तम थे", बिहार के मंत्री की इस टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद

"पैगम्बर मुहम्मद मर्यादा पुरूषोत्तम थे", बिहार के मंत्री की इस टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद

Highlights उन्होंने अपने ताजा विवादित बयान में पैगंबर मुहम्मद को मर्यादा पुरुषोत्तम बतायाउन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दियाहिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान राम को 'मर्यादा पुरूषोत्तम' के नाम से संबोधित किया जाता है

पटना:बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने अपने बयान से एकबार विवाद को जन्म दिया है। उन्होंने अपने ताजा विवादित बयान में पैगंबर मुहम्मद को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। मंत्री ने कहा कि इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद 'मर्यादा पुरूषोत्तम' थे, जो एक संस्कृत वाक्यांश है जिसका अनुवाद 'पूर्ण पुरुष' होता है। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

कार्यक्रम में बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा, "जब दुनिया में शैतानवाद बढ़ गया, विश्वास समाप्त हो गया, बेईमान लोग और शैतान चारों ओर थे, तब मध्य एशिया के क्षेत्र में विश्वास लाने के लिए भगवान ने महान पुरुषत्व, मर्यादा पुरूषोत्तम, पैगंबर मुहम्मद, एक प्रतिभाशाली व्यक्ति का निर्माण किया।" राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता ने कहा, "इस्लाम विश्वासियों के लिए आया, इस्लाम बेईमानी के खिलाफ आया, इस्लाम बुराई के खिलाफ आया।"

हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान राम को 'मर्यादा पुरूषोत्तम' के नाम से संबोधित किया जाता है। चंद्रशेखर द्वारा पैगंबर मुहम्मद की तुलना 'मर्यादा पुरूषोत्तम' से करने के तुरंत बाद, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राजद धर्म और जाति के नाम पर उन्माद फैलाकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, “शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर मानसिक बीमारी के शिकार हो गए हैं। कभी वो रामायण पर टिप्पणी करते हैं तो कभी पैगंबर मोहम्मद के बारे में बोलते हैं। ये लोग धर्म और जाति के नाम पर लड़कर वोट की राजनीति करते हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।”

Web Title: Prophet Muhammad was 'Maryada Purushottam' says Bihar minister Bihar Education Minister Chandrashekar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे