प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, भाजपा है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है

By स्वाति सिंह | Published: December 14, 2019 12:28 PM2019-12-14T12:28:18+5:302019-12-14T13:05:27+5:30

इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है।

Priyanka Gandhi's taunt on Modi government, BJP is 100 rupees onion is possible | प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, भाजपा है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है

कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित की

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित की। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है।

प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से यहां आयोजित ''भारत बचाओ रैली" में कहा, ‘‘ यह देश प्रेम का देश है। अहिंसा का देश है। युवाओं के सपनों का देश है। यह ऐसा देश है जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं।’’

उन्होंने कहा, "हमें इस देश को बचाना है क्योंकि इस पर एक ऐसी सरकार का साया है जिसमें समानता नहीं है।" प्रियंका ने कहा, ''पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। विकास हो रहा था। आज भाजपा की सरकार में रोजगार बढ़ने की बजाय घट रहा है। महंगाई बढ़ रही है। छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं।''

उन्होंने कहा, ''असलियत यह है कि यदि भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा महंगाई मुमकिन है।" नागरिकता संशोधन कानून का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, " इस सरकार में ऐसे कानून बन रहे हैं जिससे देश का संविधान खतरे में है। यह विभाजनकारी है।"

उन्होंने कहा, " मैं कश्मीर से अरुणाचल तक सबसे कहना चाहती हूँ कि आप अपनी आवाज उठाइये। अगर हम चुप रहेंगे तो आम्बेडकर द्वारा लिखा गया संविधान खत्म हो जाएगा और देश का बंटवारा जो जाएगा।''

प्रियंका ने कहा, "आज चारों तरफ अन्याय है। महिलाएं असुरक्षित हैं। सभी को मिलकर भारत को बचाना है।"

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान बर्बाद हो रहा है। उसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीन पर लड़ें।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है।

इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। इस रैली में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

Web Title: Priyanka Gandhi's taunt on Modi government, BJP is 100 rupees onion is possible

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे