लाइव न्यूज़ :

क्या प्रियंका गांधी को भी सोनिया गांधी की तरह अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा?

By विकास कुमार | Updated: February 5, 2019 17:17 IST

सोनिया गांधी जब 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं तो देश में विदेशी बहु के नारे गूंजने लगे. यहां तक कि उनके पार्टी के भी कई नेता उनके विरोध में उतार आये. आज परिस्थितियां बदली हैं लेकिन चुनौतियां फिर भी कम नहीं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी की चुनौतियां इंदिरा से कम नहीं हैं.विदेश से लौटने के बाद प्रियंका की राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई है.राहुल गांधी के साथ पूर्वांचल में कांग्रेस की रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई.

प्रियंका गांधी अपने विदेश दौरे से भारत लौट चुकी हैं. और आते ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी है.  राहुल गांधी के साथ 2 घंटे की मीटिंग के दौरान पूर्वांचल में कांग्रेस की रणनीतियों पर चर्चा हुई. इस मीटिंग के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ राज बब्बर भी मौजूद थे. प्रियंका गांधी की राजनीतिक सक्रियता ये बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी को एक ऐसे प्रदेश में जहां वो पिछले तीन दशक से हाशिये पर हैं, गांधी परिवार के इस नए चेहरे की कितनी शिद्दत से जरूरत है. लेकिन प्रियंका गांधी के लिए चुनौतियां कम नहीं होने वाली हैं.

प्रियंका की अग्नि परीक्षा 

गांधी परिवार के सदस्यों के लिए भले ही राजनीति में आसान हो लेकिन जिस तरह से उन्हें भारतीय समाज और तमाम राजनीतिक धारणाओं के बीच खुद को साबित करना होता है, वो राजनीतिक दौर वाकई उनके लिए कठिन होता है. देश की राजनीतिक फिजा में ऐसे भी गांधी परिवार के बारे में तमाम बातें होती हैं जिनमें कुछ बातें विपक्षी पार्टियों के फैलाये गए प्रोपोगंडा के तहत लांच की जाती रही हैं. 

सोनिया गांधी जब 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं तो देश में विदेशी बहु के नारे गूंजने लगे. यहां तक कि उनके पार्टी के भी कई नेता उनके विरोध में उतार आये. एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार  सोनिया के विरोध में उतरने वाले सबसे पहले नेता थे और जब उन्हें लग गया कि कांग्रेस के भीतर उनके राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की डाल नहीं गलेगी तो उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनायी. 

गांधी सरनेम होने की चुनौतियां 

 2004 में भारतीय जनता पार्टी के शाइनिंग इंडिया के नारे को ध्वस्त करते हुए कांग्रेस सत्ता में आई और इस बार सोनिया गांधी का विरोध बहुत तेज हो गया. बीजेपी की नेता सुषमा स्वराज ने यहां तक कह दिया था कि अगर सोनिया जी प्रधानमंत्री बनीं तो वो अपना सिर मुंडन करवा लेंगी. उमा भारती ने भी कुछ इसी तरह का दावा किया था. खैर, सोनिया एक समझदार राजनीतिज्ञ निकली और उन्होंने पीएम पद को स्वेच्छा से नाकार दिया. 

नरेन्द्र मोदी का ताना 

प्रियंका गांधी इस मामले में थोड़ी खुशकिस्मत हैं. आज गांधी परिवार को लेकर राजनीतिक प्रोपोगंडा में भले ही कोई ख़ास कमी नहीं आई हो लेकिन उस स्तर का राजनीतिक छुआछुत अब नहीं रहा. लेकिन इसके बावजूद उस ख़ास केटेगरी से आने के कारण प्रियंका को इसका ताना बार-बार सुनना पड़ेगा. उनके राजनीति में उतरने के एलान के साथ ही नरेन्द्र मोदी ने गांधी परिवार पर निशाना साधा था. 

कहते हैं प्रियंका गांधी की राजनीति में उनकी दादी इंदिरा गांधी की झलक दिखती है. इंदिरा गांधी की राजनीतिक चुनौतियों ने उन्हें इतना मजबूत बनाया कि देश ने उन्हें 'आयरन लेडी' का संज्ञा दिया और अटल बिहारी वाजपेयी ने दुर्गा कहा. बाधाएं आयेंगी और आनी भी चाहिए, क्योंकि बिना इसके प्रियंका गांधी की पहचान इंदिरा गांधी के समान नहीं बन सकती.

टॅग्स :प्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधीइंदिरा गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी