'हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं, इनकी आवाज सुनी जानी चाहिए', प्रियंका गांधी ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच की मांग की

By अनिल शर्मा | Published: January 19, 2023 04:23 PM2023-01-19T16:23:37+5:302023-01-19T16:28:16+5:30

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। बृजभूषण ने अपनी सफाई में कहा कि ये लोग इसलिए गुस्सा हैं कि इनका ट्रायल ना कराया जाए।

Priyanka Gandhi seeks probe into sexual exploitation charges against WFI chief | 'हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं, इनकी आवाज सुनी जानी चाहिए', प्रियंका गांधी ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच की मांग की

'हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं, इनकी आवाज सुनी जानी चाहिए', प्रियंका गांधी ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच की मांग की

Highlightsदेश के लिए पहलवानी में कई पदक जीत चुके खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।बबीता फोटा, विनेश फोगाट सहित बजरंग पुनिया ने जंतर-मंतर पर WFI प्रमुख के खिलाफ दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

भारत के शीर्ष पहलवानों में दो ओलंपिक पदक विजेता भी शामिल थे, जिन्होंने बुधवार को डब्ल्यूएफआई के खिलाफ बगावत कर दी। उन्होंने सिंह पर तानाशाही तरीके से निकाय चलाने का आरोप लगाया।

 प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।'

टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट ने लगभग 30 पहलवानों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर डब्ल्यूएफआई और सिंह के खिलाफ धरना दिया।

पहलवानों ने बृजभूषण पर पहलवानों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की। गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह भाजपा सांसद भी हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि विद्रोह उन्हें बेदखल करने की साजिश का हिस्सा था।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ने कहा कि मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। बृजभूषण ने अपनी सफाई में कहा कि ये लोग इसलिए गुस्सा हैं कि इनका ट्रायल ना कराया जाए। भाजपा सांसद ने कहा, ये चाहते हैं कि हम ओलंपिक विजेता हैं, हमारा ट्रायल ना कराया जाए और ट्रायल कराया भी जाए तो पहले नेशनल के विजेता का ट्रायल हो फिर जो जीत कर आए उनके साथ फाइनल इनका कराया जाए। बकौल बृजभूषण- इससे इन्हें दिक्कत हो रही है वहीं गुस्सा इनका आज फूटा है।

प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाले भाजपा नेताओं की सूची अंतहीन है। क्या 'बेटी बचाओ' बीजेपी नेताओं से बेटियों को बचाने की चेतावनी थी? भारत जवाब का इंतजार कर रहा है।

Web Title: Priyanka Gandhi seeks probe into sexual exploitation charges against WFI chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadra