दुष्यंत चौटाला के पिता को मिली फरलो पर प्रियंका गांधी का कटाक्ष- भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे!

By भाषा | Published: October 26, 2019 08:48 PM2019-10-26T20:48:25+5:302019-10-26T20:48:25+5:30

प्रियंका गांधी ने चौटाला की फरलो मंजूर होने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे!''

Priyanka Gandhi sarcasm on Dushyant Chautala father furlough, says- corruption washing machine is on | दुष्यंत चौटाला के पिता को मिली फरलो पर प्रियंका गांधी का कटाक्ष- भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे!

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

Highlightsहरियाणा में सरकार के गठन के लिए भाजपा को समर्थन के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता अजय चौटाला को फरलो मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि 'भ्रष्टाचार धुलाई मशीन' चालू है। उन्होंने चौटाला की फरलो मंजूर होने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे!''

हरियाणा में सरकार के गठन के लिए भाजपा को समर्थन के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता अजय चौटाला को फरलो मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि 'भ्रष्टाचार धुलाई मशीन' चालू है।

उन्होंने चौटाला की फरलो मंजूर होने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे!''

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा, "ये न्यू इन्डिया है दोस्तों ! यहां कुर्सी खतरे मे आते ही सब संभव हो जाता है ! न कोई कायदा , न कोई कानून, यहां पर है सिर्फ सत्ता बचाने का जूनून!"

गौरतलब है कि भाजपा और जजपा ने हरियाणा में मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। इस सरकार में भाजपा का मुख्यमंत्री और जजपा के कोटे से उप मुख्यमंत्री होगा।

Web Title: Priyanka Gandhi sarcasm on Dushyant Chautala father furlough, says- corruption washing machine is on

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे