प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: सूत्र
By पल्लवी कुमारी | Published: April 16, 2019 05:59 PM2019-04-16T17:59:41+5:302019-04-16T17:59:41+5:30
वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा था कि क्या कहते हैं आप लोग वाराणसी सीट से ही चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर ये अटकलें सामने आ रही थी कि वो लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन टीवी चैनलों के सूत्रों ने यह दावा किया है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव की उम्मदवारी पर फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे। कांग्रेस ने अभीतक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और कार्यकर्ता प्रियंका से चुनाव लड़ने की मांग भी कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर फिलहाल कुछ तय नहीं किया गया है। कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन जैसे ही इसपर फैसला किया जाएगा, मीडिया को सूचित किया जाएगा।
प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया था बयान
असल में वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कह दिया था कि क्या कहते हैं आप लोग वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।