प्रियंका गांधी ने मथुरा में अपने पुजारी के परिजन की मृत्यु पर शोक जताया
By भाषा | Published: August 23, 2021 08:41 PM2021-08-23T20:41:48+5:302021-08-23T20:41:48+5:30
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मथुरा में अपने पुजारी के परिवार के सदस्य के असामयिक मौत पर ‘‘गहरा शोक’’ जताया है। मृतक रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी की बहन, पेशे से वकील और कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रजबाला चतुर्वेदी ने बताया, वाद्रा ने अपने संदेश में लिखा है, ‘‘मुझे आपके भाई रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी के मृत्यु की सूचना मिली, बहुत दुख हुआ।’’ वाद्रा का पत्र दिखाते हुए ब्रजबाला ने कहा कि हमारा परिवार पीढ़ियों से पुरोहित के रूप में नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा हुआ है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।