लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका गांधी! चुनावी मैदान में उतारने पर हो रहा है गंभीर मंथन

By शीलेष शर्मा | Updated: March 30, 2019 18:27 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी को अमेठी के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़ाये जाने पर भी पार्टी का नेतृत्व गंभीर है।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गंभीरता से विचार कर रहा है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार तीन संसदीय क्षेत्र चिन्हित किए गए है जहां से प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. हालांकि अभी तक पार्टी ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है कि प्रियंका चुनाव मैदान में उतरेगीं या नहीं. क्योंकि पार्टी नेताओं के प्रस्ताव पर प्रियंका गांधी ने अपनी कोई सहमति व्यक्त नहीं की है. 

जिन तीन संसदीय क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है उनमें प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है. जिसके संकेत स्वयं प्रियंका गांधी दे चुकी है. 

वाराणसी के अलावा लखनऊ और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्रों को भी संज्ञान में लिया गया है. नतीजा अभी तक पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सीटों पर जो उम्मीदवार घोषित किए है उनमें प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ से किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. माना जा रहा है कि यदि प्रियंका चुनाव मैदान में उतरती है तो वे नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अपना नामांकन भरेंगी ताकि भाजपा को सकते में डाला जा सके. 

प्रियंका के अलावा राहुल गांधी को अमेठी के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़ाये जाने पर भी पार्टी का नेतृत्व गंभीर है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार यदि राहुल दूसरे संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते है तो  पहली पसंद के रुप में केरल फिर तमिलनाडु और तीसरे स्थान पर कर्नाटक से चुनाव लड़ाये जाने की संभावना है. 

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब