बुखार के कारण मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

By भाषा | Published: November 16, 2021 01:30 AM2021-11-16T01:30:30+5:302021-11-16T01:30:30+5:30

Priyanka Gandhi could not attend party meeting in Moradabad due to fever | बुखार के कारण मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

बुखार के कारण मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 15 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अस्वस्थ होने और तेज बुखार के कारण सोमवार को यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रियंका रविवार से बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। प्रियंका गांधी के राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था।

प्रियंका का संबोधन स्थगित होने के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka Gandhi could not attend party meeting in Moradabad due to fever

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे