यूपी रोड शो के दौरान प्रियंका-राहुल ने एक साथ लहराया राफेल का पोस्टर, लगे 'चौकीदार चोर' के नारे

By स्वाति सिंह | Published: February 11, 2019 02:05 PM2019-02-11T14:05:09+5:302019-02-11T14:05:09+5:30

प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है।

Priyanka gandhi and Rahul gandhi shown Rafael Poster during lucknow roadshow at Uttar pradesh | यूपी रोड शो के दौरान प्रियंका-राहुल ने एक साथ लहराया राफेल का पोस्टर, लगे 'चौकीदार चोर' के नारे

यूपी रोड शो के दौरान प्रियंका-राहुल ने एक साथ लहराया राफेल का पोस्टर, लगे 'चौकीदार चोर' के नारे

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार से यूपी मिशन का आगाज किया। कांग्रेस महासचिव पूर्वी प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश पश्चिम ज्योतिरादित्य सिंधिया के महासचिव और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, लखनऊ में रोड शो शुरू किया। यह रोड शो लगभग 12 किमी तक का होगा।रोड शो के दौरान रथ पर सवार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राफेल का डम्मी को दिखाया। 

प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं। 


ये होगा प्रियंका गांधी के रोड शो का रूट 

यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ - शहीद पथ तिराहा - अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा - नाथा होटल तिराहा - हुसैनगंज चौराहा - बर्लिंगटन चौराहा - लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा - विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा।

प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए प्रदेश वासियों से क्या कहा?

इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए कहा, ‘‘मैं आप सब से मिलने के लिए कल लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि साथ मिल कर हम नयी तरह की राजनीति शुरू करेंगे, ऐसी राजनीति जिसमें आप सब हित धारक होंगे...मेरे युवा मित्रों, मेरी बहनों और यहां तक कि सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनी जाएगी।’’ 

रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव

खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, जिसकी वजह से हो सकता है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से लड़ सकती हैं।

प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का अच्‍छा प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्‍छा खासा प्रभाव है।


 

Web Title: Priyanka gandhi and Rahul gandhi shown Rafael Poster during lucknow roadshow at Uttar pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे