लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने नर्सरी दाखिला कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने नर्सरी दाखिला कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने दिल्ली में 18 फरवरी से नर्सरी के लिए दाखिले शुरू होने की बुधवार को घोषणा की, जिसके बाद चिंतित अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली है।

अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी को शुरू होगी और आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार मार्च है। पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी और अगर जरूरत हुई तो, दूसरी सूची 27 मार्च को जारी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न होगी।

दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों में नर्सरी के लिए दाखिलें नवम्बर माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दिसम्बर में कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के नौ महीने से बंद होने के कारण नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को रद्द करने के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था।

हालांकि, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले महीने नर्सरी की दाखिला प्रक्रिया रद्द करने से इनकार कर दिया था।

एमआरजी स्कूल, रोहिणी की प्रधानाचार्य प्रियंका बरारा ने कहा, “दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने अगले सप्ताह नर्सरी दाखिले शुरू करने के बारे में घोषणा करके लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षक इस कदम से काफी खुश हैं और अपने आप को बच्चों के नए बैच का स्वागत करने के लिए तैयार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, “चूंकि सरकार इस वर्ष नर्सरी दाखिले को खत्म करने की संभावना पर विचार कर रही थी, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से अभिभावक और शिक्षक इस बात को लेकर चिंतित हो रहे थे कि बच्चे का पूरा एक साल बेकार चला जाएगा। हमें खुशी है कि प्रशासन ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया और एक सकारात्मक कदम उठाया।’’

मॉडर्न स्कूल, शालीमार बाग की प्रधानाचार्य अल्का कपूर ने कहा, “शिक्षा निदेशालय ने पहले ही चीजों को लेकर तैयारी कर ली थी और उन्हें उचित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि दाखिला के समय ज्यादा परेशानी न हो। एक चीज जो केवल स्कूलों के अधिकार क्षेत्र में छोड़ दी गई है, जो है एक निष्पक्ष, उचित और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया तैयार करने की जिम्मेदारी। हम एक लॉटरी प्रणाली के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया आयोजित करेंगे क्योंकि यह नर्सरी कक्षा के लिए दाखिला की सबसे उपयुक्त प्रक्रिया है।”

अभिभावकों ने भी दिल्ली सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो