प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को देंगे एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगत, मुंबई और गोवा के बीच लगाएगी चक्कर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: June 1, 2023 01:04 PM2023-06-01T13:04:47+5:302023-06-01T13:08:59+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मुंबई से गोवा के बीच चलने वाली महाराष्ट्र की पांचवी और देश की 19वीं हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का उद्धाटन करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi will give another Vande Bharat train to Maharashtra, will travel between Mumbai and Goa | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को देंगे एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगत, मुंबई और गोवा के बीच लगाएगी चक्कर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को देंगे एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगत, मुंबई और गोवा के बीच लगाएगी चक्कर

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही महाराष्ट्र को देंगे एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगातमुंबई से गोवा चलने वाली इस वंदे भारत को मिलाकर महाराष्ट्र की यह पांचवी हाई स्पीड ट्रेन होगीभारत में अब तक कुल 18 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन हो रहा है

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही महाराष्ट्र की जनता को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। मुंबई से गोवा चलने वाली इस वंदे भारत को मिलाकर महाराष्ट्र की पांचवी और देश की 19वीं हाई स्पीड ट्रेन होगी। जानकारी के अनुसार मुंबई-गोवा के बीच चलने वाली इस हाई स्पीड ट्रेन से यात्री न केवल गंतव्य पर कम समय में पहुंचेंगे बल्कि इस ट्रेन के सफर के दौरान वो वो समुद्र तटों, हरे-भरे प्राकृतिक स्थलों और पूजा स्थलों का मनमोहक दृश्य भी देख सकेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि आगामी 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य वंदे भारत ट्रेनों के जैसे इसका भी उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी और यह मुंबई सेंट्रल को पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पर गांधीनगर राजधानी से जोड़ती है। राज्य में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 11 दिसंबर 2022 को शुरू की गई थी, जो नागपुर जंक्शन और बिलासपुर जंक्शन को जोड़ती है।

वहीं तीसरी और चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 10 फरवरी 2023 को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को मध्य रेलवे पर क्रमशः सोलापुर और साईंनगर शिर्डी से जोड़ने के लिए चालू की गईं और अब चलने वाली पांचवीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोवा के मडगांव जंक्शन के बीच चलेगी।

इस संबंध रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में 18 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें परिचालन हैं। ये 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 18 रूटों को 36 ट्रेन सेवाओं से जोड़ते हैं। मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग पर मौजूदा ट्रेनों की तुलना में यात्रा के समय को काफी कम कर देगी।

Web Title: Prime Minister Narendra Modi will give another Vande Bharat train to Maharashtra, will travel between Mumbai and Goa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे