International Women's Day: विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' विजेताओं से किया संवाद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2022 05:25 PM2022-03-07T17:25:06+5:302022-03-07T17:25:06+5:30

International Women's Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे वीसी के माध्यम से धोरडो, कच्छ में महिला संत शिविर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सेमिनार को संबोधित करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi interacts with winners of Nari Shakti Puraskar Awards, on the eve of Women’s Day | International Women's Day: विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' विजेताओं से किया संवाद, देखें वीडियो

International Women's Day: विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' विजेताओं से किया संवाद, देखें वीडियो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या में 'नारी शक्ति पुरस्कार' विजेताओं से संवाद किया। पीएम मोदी के इस संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल थीं। विश्व महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन तमाम जगहों पर महिलाओं के हक, उनकी खुशी, उनके त्याग और जज्बे को सलाम किया जाता है।

कच्छ में महिला संत शिविर को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे वीसी के माध्यम से धोरडो, कच्छ में महिला संत शिविर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। समाज में महिला संतों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 

बीते वर्ष विश्व महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अजेय और निडर अथवा अदम्य नारी शक्ति को सलाम! भारत हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।

Web Title: Prime Minister Narendra Modi interacts with winners of Nari Shakti Puraskar Awards, on the eve of Women’s Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे