लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में एनर्जी सेक्टर के CEOs से की मुलाकात, रात 10:30 बजे पहुंचे थे जॉर्ज बुश इंटरनैशनल एयरपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 23:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं। उनका विमान रात 10:30 बजे अमेरिकी राज्य टेक्सस के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने वहां एनर्जी सेक्टर के सीईओ से मुलाकात की। ह्यूस्टन पहुंचने पर पीएम मोदी को ट्रेड एंड इंटरनेशनल अफेयर्स के डायरेक्टर क्रिस्टोफर ऑलसॉन और अन्य अधिकारियों ने रिसीव किया। भारत में अमेरिका के एंबेसडर केनेथ जस्टर औऱ अमेरिका में भारत के एंबेसडर हर्ष वर्धन स्रिंगला भी वहां मौजूद थे। अगवानी के लिए खड़े थे अधिकारियों ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसी दौरान एक अधिकारी ने उन्हें बुके दिया तो उसमें से एक फूल की डाली नीचे गिर गई। पीएम मोदी ने खुद झुककर नीचे गिरे फूल को उठाया।  प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की एनर्जी सिटी कहे जाने वाले ह्यूस्टन में स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे) तेल क्षेत्र के सीईओज के साथ एक बैठक करेंगे। होटल पोस्ट में होने वाली इस राउंड टेबल मीटिंग में 16 कंपनियों के सीईओज और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे जिनमें बीपी, एक्सोनमोबिल, एमर्सन इलेक्ट्रिक कंपनी, विन्मार इंटरनैशनल आदि शामिल हैं। मीटिंग में आईएचएस मार्किट के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री उस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जिसकी चर्चा जोरों पर है। ह्यूस्टन में वह 50 हजार भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी होंगे। इस कार्यक्रम से पहले एक कार रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा