प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

By भाषा | Published: February 20, 2021 09:49 AM2021-02-20T09:49:40+5:302021-02-20T09:49:40+5:30

Prime Minister Modi congratulated the people on the foundation day of Arunachal Pradesh, Mizoram | प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

नयी दिल्ली, 20 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की।

दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई। इस राज्य के लोगों को उनकी संस्कृति, साहस और भारत के विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कामना है कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करे।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां रहने वाले बहनों और भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। समूचे देश को अनूठी मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को उनकी दयालुता और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi congratulated the people on the foundation day of Arunachal Pradesh, Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे