प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: May 6, 2021 10:01 AM2021-05-06T10:01:39+5:302021-05-06T10:01:39+5:30

Prime Minister condoles the death of former Union Minister Ajit Singh | प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, छह मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया चौधरी अजीत सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि वह हमेशा किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

चौधरी अजीत सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

उनके पुत्र व मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने आज उनके निधन की जानकारी दी। गुरुग्राम के निजी अस्पताल में सिंह का इलाज चल रहा था।

उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘चौधरी साहब नहीं रहे।’’

अजीत सिंह ने भारती प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनके पिता चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister condoles the death of former Union Minister Ajit Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे